Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को जनकपुरधाम के गायत्री कुंज के सभाकक्ष में एक दिवसीय इंटरनेशनल योग तथा नेचुरोपैथी प्रशिक्षण अमरनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।इस कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के साहित्य महादूत देवी सहाय मीणा थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग रखे नीरोग।योग से असाध्य बीमारियां जड़ से ठीक हो जाता है। आज योग को भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिल गया है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा भी योग का ही एक हिस्सा है। धूप, मिट्टी तथा प्रकृति से उत्पन्न सामग्री से जटिल रोग ठीक हो जाता है।हम प्राकृतिक चिकित्सा को भूल रहे हैं। वहीं पाश्चात्य संस्कृति इस चिकित्सा को अपना रही है।
इण्डियन ट्रेडिशनल आर्गेनाइजेशन केअध्यक्ष शंकर सान्याल तथा कार्यक्रम संयोजक एन.पी.सिंह ने योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा के बारे विस्तार से चर्चा किए। कैसे योग से तथा प्राकृतिक चिकित्सा से हम असाध्य बीमारियां से ठीक हो सकते हैं। तथा योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा अपना कर हम गंभीर बीमारियां से बच सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के डायमंड जुबली बर्ष के अवसर चैम्बर ऑफ कॉमर्स मधेश प्रदेश के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विधायक रामाशीष यादव सहित सौ से अधिक लोगों की सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *