Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायली सेना ने कहा …नेपाल के विपीन जोशी जीवित नहीं हैं

 

काठमांडू, आश्विन २७ – इजरायली सेना ने बता दिया है कि नेपाल के विपीन जोशी जीवित नहीं हैं । इजरायली सेना ने इजरायल के लिए नेपाल के राजदूत धनप्रसाद पण्डित और विपीन के परिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा यह जानकारी करवाई है कि विपीन जीवित नहीं हैं ।
राजदूत पण्डित ने बताया कि “इजरायली सेना ने विपीन के जीवित नहीं होने की जानकारी हमें दी है । यहाँ तक की उनका शव भी है या नहीं इस बारे में भी कुछ यकीन से नहीं कहा जा सकता है ।” उन्होंने बताया कि “जीवित बंधकों को अब से दो–तीन घंटें में छोड़ने की बात है । उसके बाद आज रात तक कुछ मृतक शव भी सौंपने की बात हो रही है ।” उन्होंने यह भी बताया कि बाकी शवों को संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा आगामी दिनों में तलाश किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com