Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमास ने सभी २० जीवित बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया

 

काठमांडू, आश्विन २७ – हमास ने जीवित रहे सभी २० बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है । हमास ने पहले चरण में सात और दूसरे चरण में १३ बन्धकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया है ।
बीबीसी के अनुसार, दूसरे चरण में जिम्मदारी देने के लिए १३ बन्धकों को इजरायल भेजा जा रहा है । पहले चरण में रिहा किए गए सात बन्धक इजरायल पहुँच चुके हैं । इजरायली सेना ने पहले चरण में सौंपे गए बन्धकों की तस्वीर सार्वजनिक की है ।
हमास ने आज सुबह ही रिहा किए गए २० बन्धकों की सूची सार्वजनिक की थी । जिसमें नेपाल के विपीन जोशी का नाम समावेश नहीं किया गया था ।
द टाइम्स ऑफ इजरालय के अनुसार, अब हमास के पास कोई जीवित बंधक नहीं है । बाकी २८ लोगों के शवों में कुछ शव आज ही हस्तारण किए जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com