Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री कार्की आज कूटनीतिक निकायों से विमर्श करेंगी

 

काठमांडू, आश्विन ३१ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की आज कूटनीतिक निकायों से बातचीत करने वाली है । नेपाल की वर्तमान अवस्था के बारे की जानकारी हेतु उन्होंने कूटनीतिक निकायों के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है ।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार आज दिन के साढे २ बजे सिंहदरबार में बैठक होगी  । बैठक में नेपाल स्थित सभी कूटनीतिक निकायों के प्रमुखों एवं नेपाल स्थित विदेशी राजदूतों को भी बुलाया गया है ।
बैठक में नेपाल के समसामयिक अवस्था के साथ ही अंतरिम सरकार द्वारा फागुन २१ को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के बारे में भी चर्चा की जाएगी । प्रधानमन्त्री नियुक्त होने के बाद प्रधानमंत्री कार्की ने इस प्रकार की बैठक पहली बार बुलाई है ।
तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है प्रधानमंत्री कार्की के लिए निर्वाचन का वातावरण बनान एक चुनौती बन रहा है । उन्होंने अभी तक मंत्रिपरिषद् को भी पूर्णता नहीं दी है ।
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक की थी । इस बैठक में भी सरकार द्वारा निर्वाचन का वातावरण बनाने के लिए घनीभूत परामर्श नहीं की गई है । इस तरह  कीआलोचना की गई । जेन जी आन्दोलन के बाद प्रधानमन्त्री नियुक्त हुई कार्की ने संसद विघटन  किया और निर्वाचन की घोषणा की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *