आईसीसी टी–२० विश्वकप क्वालीफायर : आज का मैच नेपाल और समोआ बीच
काठमांडू, आश्विन ३१ – ओमान में चल रहे आईसीसी टी–२० विश्वकप एशिया तथा इस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर प्रतियोगिता के सुपर सिक्स अन्तर्गत नेपाल आज (शुक्रवार) अपने अंतिम मैच में समोआ से भिड़ेगा।
शीर्ष स्थान में रहा नेपाल आज का खेल जीत जीतता है तो इस प्रतियोगिता का चैम्पियन बनने का उसे सुनहरा अवसर प्राप्त होगा । नेपाल ने सुपर सिक्स के चार खेल में अपराजित रहते हुए ८ अंक प्राप्त कर पहले ही अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है । नेपाल ने इससे पहले यूएई, कतार और ओमान जैसे टीमों को पराजित किया है । सुपर सिक्स में सामोआ ही ऐसी टीम है जिसने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है और पहले ही विश्वकप क्वालीफायर से बाहर हो चुका है । नेपाल और समोआ बीच यह अंतिम खेल नेपाली समय अनुसार दिन के सवा ४ बजे शुरु होगा ।


