Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए तैयार हूँ – प्रचण्ड

 

काठमांडू, कार्तिक १ – नेकपा (माओवादी केन्द्र)के नेता पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि मैं अपना अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार हूँ । शनिवार (कात्तिक १) पेरिसडाँडा में अखिल नेपाल ट्रेड युनियन महासंघ द्वारा आयोजित चायपान कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही है । उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद मेरे लिए सामान्य है ।
माओवादी में प्रचण्ड को नेतृत्व छोड़ने को लेकर आवाज उठने लगी है । इसी आवाज को लक्षित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए वो कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं । साथ ही उन्होंने दूसरों से भी इस तरह के त्याग करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है ।
उन्होंने कहा कि – “कुछ लोगों का कहना है कि मैं अध्यक्ष पद छोड़ दूँ । मैं केवल पार्टी अध्यक्ष ही नहीं, क्या बलिदान देना पड़ेगा मैं उसके लिए भी तैयार हूँ । आज मैं आप सभी के सामने यह घोषणा करना चाहता हूँ कि देश बचना चाहिए । हमारे लिए अध्यक्ष, पद, कार्यकारी ये सभी अब छोटी बातें हैं । ” उन्होंने सभी से देश के लिए त्याग करने के लिए तैयार रहने की अपील की है ।

यह भी पढें   कांग्रेस नेता धनराज की पूर्व पत्नी ज्योति को अदालत में पेश होने का आदेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *