सरकार भ्रम में नहीं रहे, ये चुनावी सरकार नहीं है – मिराज ढुंगाना
काठमांडू, कार्तिक १ – जेन जी अभियानी मिराज ढुंगाना ने कहा कि वर्तमान सरकार का मैंडेट केबल चुनाव कराना नहीं है । शनिवार काठमांडू के एवरेष्ट होटल में पत्रकार सम्मेलन में बात करते हुए ढुंगाना ने कहा कि इसके अलावे भी बहुत से मैंडेट हैं और उसे पूरा करने की ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि – मैं प्रधानमंत्री जी को यहीं से कहना चाहता हूँ कि भ्रम में नहीं रहे, ये चुनावी सरकार नहीं है । हम जनता द्वारा दिया गए मैंडेट के साथ चलेंगे, हम इसे ऐसे ही छोड़ने वाले नहीं हैं, इसे लेकर रहेंगे ।


