Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज मनाया जा रहा है काग तिहार पर्व

 

यमराज के दूत कौवे को पूजा कर खिलाया गया दही-भात

काठमांडू, कार्तिक २, २०८२ । नेपाल में आज काग तिहार पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन यमराज के दूत माने जाने वाले काग (कौवा) को पूजा-अर्चना करके मिठे व्यंजन, विशेषकर दही-भात खिलाने की परंपरा है।

नेपाल पञ्चांग निर्णायक विकास समिति के अध्यक्ष प्रा. शम्भुप्रसाद ढकाल के अनुसार, इस वर्ष त्रयोदशी तिथि सूर्योदय के समय होने के कारण रविवार को काग तिहार मनाने का निर्णय किया गया।

यह भी पढें   सदन में जब हँसी गूँज उठी

शास्त्रों के अनुसार, कौवा यमराज का संदेशवाहक (दूत) होता है, जो लोक से यमलोक तक शुभ-अशुभ समाचार पहुँचाता है। इसी कारण आज के दिन लोग कौवों को तृप्त करके उन्हें प्रसन्न करते हैं ताकि वे यमराज के समक्ष अच्छे संदेश ले जाएँ।

लोक परंपरा में यह भी विश्वास किया जाता है कि यदि कौवा घर के आसपास आकर बोलता है, तो वह कोई शुभ समाचार लेकर आया होता है। इसलिए लोग कहते हैं — “काग बोल्, शुभ बोल।”

इसी अवसर पर यम दीपदान की परंपरा भी शनिवार शाम से शुरू हो चुकी है। लोग अपने घरों में दीप जलाकर पूर्वजों और यमराज के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com