Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने दी नेपाल संवत की शुभकामना, चुनाव में सहकार्य का अपील

 

काठमांडू, कार्त्तिक ५ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि आगामी २१ गते फागुन का दिन निर्वाचन के लिए तय किया गया है । मैं सभी से अपील करती हूँ कि इस कार्य में आप सहकार्य करें । नेपाल संवत् ११४६ के अवसर में ललितपुर के मंगलबाजार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करने के क्रम में उन्होंने यह अपील की है ।
उन्होंने कहा कि नेपाली जनता मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए वातावरण बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध हैं ।  उन्होंने कहा ‘ सरकार की यह जिम्मेदारी है कि नेपाल के संविधान के अधीन में रही जेन जी आन्दोलन की सुशासन की आवाज को संबोधन करें ।’ इसके लिए समाज के सभी तह, तबके और वर्ग समुदाय की भी अपनी भूमिका है । आइए इस कार्य में सहाकार्य करें । और सचेत नागरिकों की भूमिका निर्वाह करें ।’
उन्होंने कहा कि ‘लोकतान्त्रिक सबलीकरण, आर्थिक समृद्धि और नागरिक अधिकार की रक्षा करने के लिए आगामी फागुन २१ गते होने जा रहे निर्वाचन में भय रहित ढंग से नेपाली जनता मताधिकार का प्रयोग कर सकें । इस तरह का वातावरण बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है ।’
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस कार्य के लिए सभी राजनीति दल, वर्ग, समूह के साथ और सहयोग मिलेगा ।
उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय विभूति शंखधर साख्वाःद्वारा दिखाए गए सामाजिक एकता, त्याग और मानवीयता के राह पर चलने के लिए हमें प्रेरित करेंगे ।
प्रधानमंत्री कार्की ने याद दिलाते हुए कहा कि ११४६ से पहले, राजा राघवदेव के शासनकाल में शंखधर ने गरिबी और ऋण में डूबे नागरिकों को ऋण से मुक्त कर दिया था । ऋण के भार से पीडि़त जनता को मुक्त करने की इस ऐतिहासिक निर्णय के बारे में प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि ‘ये दिन ही नेपाल संवत के शुभारम्भ का आधार है,’
शंखधर को वि.सं. २०५६ में राष्ट्रीय विभूति घोषित किया गया था । इसके साथ ही २०६५ कात्तिक ७ गते से नेपाल संवत को राष्ट्रीय संवत घोषित किया गया था ।

यह भी पढें   राउंड टेबल नेपाल और रोट्रैक्ट क्लब वीरगंज मेट्रोपोलिस का रक्तदान कार्यक्रम, 58 लोगों ने किया रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com