राष्ट्रपति पौडेल ने की गौ पूजा
काठमांडू, कार्त्तिक ५ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रथम महिला सविता पौडेल के साथ मिलकर आज गौ पूजा की है ।
कात्तिक कृष्ण औंसी अर्थात् गौ पर्व के दिन देवी लक्ष्मी के प्रतीक स्वरूप गौ की पूजा अर्चना की जाती है । राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास में विधि पूर्वक गौ की पूजा अर्चना की और गौ को खाने के लिए भी दिया । ये जानकारी राष्ट्रपति के सचिवालय ने दी है ।


