Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल संवत् 1146 की शुरुआत पर वसंतपुर में नेवार समुदाय की सांस्कृतिक रैली

 


काठमांडू, ५ कार्तिक २०८२ । नेपाल संवत् ११४६ का औपचारिक आरंभ बुधवार से हो गया है। इस अवसर पर नेवार समुदाय ने इसे अपने नए वर्ष के रूप में उल्लासपूर्वक मनाया। राजधानी काठमांडू के वसंतपुर क्षेत्र में समुदाय के लोगों ने पारंपरिक पोशाकों में सजधजकर सांस्कृतिक झाँकी और रैली का आयोजन किया।

इतिहास के अनुसार, राष्ट्रीय विभूति शंखधर साख्वा ने वि.सं. ९३७ (ई.स. 880) में गरीब जनता के ऋण मुक्त कराकर नेपाल संवत् की शुरुआत की थी। तब से यह संवत नेपाली इतिहास, संस्कृति और समानता का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम सोना चांदी व्यवसायी संघ का31 साल बाद कार्यालय का हुआ शुभारंभ

वसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न नेवारी गान, नृत्य, धिमे बाजा और पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने “नेपाल संवत् अमर रहो” के नारे लगाते हुए सांस्कृतिक एकता और गर्व का प्रदर्शन किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com