गायिका नितु पौडेल की मृत्यु
काठमांडू, कार्त्तिक ७ – गायिका नितु पौडेल की मृत्यु हो गई है । उनकी मृत्यु आत्मदाह के कारण हुई है । कीर्तिपुर स्थित वर्न अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हुई है ।
जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसपी तथा प्रवक्ता पवनकुमार भट्टराई ने जानकारी दी है कि उनकी मृत्यु आज (शुक्रवार) की सुबह साढेÞ ८ बजे हुई है । गत शनिवार पौडेल ने अनामनगर स्थित एक स्टुडियो में आत्मदाह का प्रयास किया था । उन्होंने अपने ही शरीर में आग लगा लिया था जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई थी । उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था ।
इस घटना में पुलिस ने इससे पहले गायक बाबुल गिरी को बुलाकर पूछताछ की थी । अभी भी गिरी पुलिस के ही सम्पर्क में हैं । एसपी भट्टराई ने बताया है कि गिरी के विरुद्ध किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है ।


