Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश सरकार विस्तार को लेकर आज सत्तापक्ष दलों की बैठक

 

काठमांडू, कार्त्तिक ७ – मधेश प्रदेश सरकार विस्तार को लेकर आज सत्तापक्ष दलों की बैठक हो रही है । रौतहट के चन्द्रनिगाहपुर में आज यह बैठक हो रही है । आज की बैठक में सत्ताघटक जसपा नेपाल, जनमत, नेकपा माओवादी केन्द्र, लोसपा और नेकपा एकीकृत समाजवादी भाग ले रहे हैं ।
बैठक में सरकार विस्तार, मंत्रालयों का बटवारा, सरकार की टिओआर, तथा सरकार द्वारा विश्वास मत लेने आदि विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी ।
बैठक में जनमत से अलग हुए जनस्वराज और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी को भी सरकार में शामिल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।
२९ गते आश्विन को पाँच दलों के समर्थन में मुख्यमंत्री नियुक्त हुए लोसपा नेता जितेन्द्र सोनल ने आश्विन ३० गते को पद तथा गोपनीयता की शपथ ली थी । उन्होंने जनमत से संसदीय दल के नेता महेशप्रसाद यादव और नेकपा एकीकृत समाजवादी से कनिष पटेल को बिना विभागीय मंत्री नियुक्त किया था ।
सत्तापक्षीय दलों के भीतर ही मंत्रालयों के बटवारे को लेकर सहमति नहीं होने के कारण एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंत्रिपरिषद् का विस्तार नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *