प्रेम संबंध में थे नीतु और गिरी
काठमांडू, कार्त्तिक ७ – गायिका नितु पौडेल की मृत्यु को लेकर उनके रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है । शुक्रवार (कात्तिक ७) को पुलिसवृत्त सिंहदरबार में गायक बाबुल गिरी के विरुद्ध आत्महत्या दुरुत्साहन कसूर में शिकायत दर्ज की गई है । मृतक के रिश्तेदार द्वारा शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद गायक गिरी को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ।
शनिवार (कात्तिक १) को काठमांडू के अनामनगर स्थित गिरी के कार्यालय में गायिका पौडेल ने शरीर में पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था । इलाज के ही क्रम में शुक्रवार की सुबह कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। उनको मृत्यु के पश्चात् गिरी स्वयं पुलिस कार्यालय पहुँचे थे । गायक गिरी और नीतु के बीच पिछले कुछ वर्षो से प्रेम संबंध था । नीतु गिरी से विवाह करना चाह रही थी लेकिन गिरी अभी विवाह नहीं करना चाहते थे । इसी बात को लेकर दोनों के बीच रिश्ता खराब हो रहा था । नीतु के परिवार के लोग उसपर विवाह के लिए दबाव दे रहे थे लेकिन वो गिरी के अलावे किसी दूसरे से विवाह नहीं करना चाहती थी ।


