Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाहिरू मिलंथा जनकपुर बोल्ट्स के लिए खेलेंगे

 

काठमांडू, कार्त्तिक ७ – अमेरिकन क्रिकेटर लाहिरू मिलंथा दूसरे सीजन के नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में जनकपुर बोल्ट्स के लिए खेलेंगे । जनकपुर बोल्ट्स ने बताया है कि श्रीलंकन मूल के अमेरिकन क्रिकेटर मिलान्था को इस सीजन के लिए भी अनुबंध किया है ।
श्रीलंका ‘ए’ और श्रीलंका के इमर्जिङ टीम से खेलने वाले मिलंथा इससे पहले भी नेपाल में आकर खेल चुके हैं । हाल में वे अमेरिका में ही क्रिकेट खेलते आ रहे हंै ।
नेपाल क्रिकेट संघ द्वारा तीन वर्ष पहले आयोजित नेपाल टी–२० लीग में वे लुम्बिनी ऑल स्टार से खेले थे । ऑल स्टार टीम को चैंपियन बनाने के क्रम में मिलान्था ने १२२ के उपर स्ट्रायक रेट में ३४९ रन बनाया था । उस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूची में तीसरे नम्बर पर उनका नाम था । मिलंथा ने फाइनल में ४१ रन बनाए थे ।
जनकपुर बोल्ट्स के निर्देशक अमित राम श्रेष्ठ ने बताया कि मिलंथा को अनुबंधित करना एक रणनीतिक कदम है । उनका अनुभव एनपीएल के लिए अच्छा होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *