Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज शाम तक ‘मोन्था’ का रहेगा प्रभाव

 

काठमांडू, कार्त्तिक १४ – बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘मोन्था’का प्रभाव नेपाल में आज शाम तक रहने की आशंका है । जल तथा मौसम विज्ञान विभागने जानकारी दी है कि अभी भारत के मध्य प्रदेश आसपास में न्यूनचापीय क्षेत्र के रूप में रहे उक्त प्रणाली के कारण नेपाल का मौसम आज शाम तक प्रभावित रहेगा । आज शाम से मौसम में क्रमिक रूप से सुधार आएगा । नेपाल में अभी पश्चिमी हवाओं और अरब सागर में बने न्यूनचापीय प्रणाली का भी आंशिक प्रभाव देखने को मिल रहा है जिसके कारण बारिश हो रही है ।
विभाग के अनुसार आज दिन में कोसी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश में पूर्ण रुप से बादल छाए रहेंगे । बाकी प्रदेशों में साधारणतया बादल छाए रहेंगे ।
कोसी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के बहुत से हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है । कर्णाली और सूदुरपश्चिम प्रदेश के पहाडी तथा हिमाली हिस्सों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है ।
कोसी, मधेश और वागमती प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा लुम्बिनी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना है । कोशी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों के बहुत से स्थानों में तथा बाकी उच्च पहाड़ी और हिमाली क्षेत्रों के कुछ स्थानों में मध्यम बर्फबारी की संभावना है । इसी तरह विभाग ने जानकारी दी है कि कोसी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों के एक दो स्थानों में भारी बर्फबारी की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed