नेपालगंज में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७२ जेष्ठ ११ गते ।
जनमत अर्ध साप्ताहिक पत्रिका द्वारा बिश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया ।
रक्तदान कार्यक्रम में पत्रकार, समाजसेवी, कर्मचारी और व्यवसायी सहित ३४ लोगों ने रक्तदान किया ।
जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका ने अपना रजत वर्ष २०६३ साल के अवसर पर से नियमित रुप में त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है ।
इसी तरह बिश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“केद्वारा सञ्चालित क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा नेपालगन्ज के सहयोग में २६ वा“ बार जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के आयोजन में नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बा“के की अध्यक्ष सुश्री पदमा बस्नेत ने १ पीन्ट खून देकर कार्यक्रम की शुरुवात किया ।
इसी तरह नेपाल अधिराज्य में सब से अधिक रक्तदान करने वाले दूसरे ब्यक्ति नेपालगन्ज निवासी गोपी नाथ बैश्य है जो ब्यक्ति बि.सं. २०३४ साल से रक्तदान करते आ रहें उन्हों ने अभी तक १४३ वा“ बार रक्तदान किया है , कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल, नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था, बा“केद्वारा सञ्चालित डि.आर. होस्टेल नेपालगन्ज के इञ्चार्ज तथा समाजसेवी माधवराम वर्मा, प्रेस चौतारी बा“के के सचिव काशीराम शर्मा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के के प्रहलाद विश्वकर्मा, संजय बढही ने रक्तदान किया ।
उसी कार्यक्रम में सरोज रेग्मी, नियमित रक्तदाता विनोदकुमार वैश्य, पवनकुमार वैश्य, केशव विश्वकर्मा, भगवान शरण यादव, बिजयराज सिलवाल, नीरजमान श्रेष्ठ, टंक प्रसाद धमला, बृजभूषण सिंह, प्रमोद डि.जी., मेघराज जि.एम., किरण भण्डारी, भक्त बहादुर रोकाय, युवराज बोहरा, गंगा प्रसाद का“दू, रुस्ताम अली ईद्रिसी,दिल बहादुर चौधरी, बिन्तु चौधरी, सञ्जीव कुमार थारु, राजेन्द्र महतरा, धु्रवराज रोकाय, राम लखन थारु, अमर सिंह चौधरी, टीकाराम बि.क., मनु गुरुङ्ग, राज कहादुर थापा लगायत लोगों ने रक्तदान किया था और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखाद्वारा सञ्चालित मध्यपश्चिम क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, प्राविधिक महेश ज्ञवाली, सुनिता कुमाई, सोम प्रसाद सापकोटा, रबिन्द्र मिश्र ने सहयोग किया था जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चूके ने जानकारी दी । 

