राष्ट्रपति पौडेल आज कतर के लिए रवाना
काठमांडू, कार्त्तिक १७ – राष्ट्रपति पौडेल आज कतर के लिए रवाना हो रहे हैं । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल आज सुबह ९ः १० बजे त्रिभुवन विमानस्थल से कतर के लिए रवाना होने वाले हैं ।
वे सेकेंड वल्र्ड समिट फॉर सोशल डेवलेपमेंट विषय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कतर जा रहे हैं । राष्ट्रपति पौडेल सहित की टीम कात्तिक २० गते तक कतर के औपचारिक भ्रमण में रहेगी ।
गत बुधवार को हुए मंत्रिपरिषद् की बैठक ने राष्ट्रपति पौडेल के कतर भ्रमण को स्वीकृत करने का निर्णय किया था ।

