आज का पंचांग: आज दिनांक 6 नवंबर 2025 गुरुवार शुभसंवत् 2082
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्ट दोहं तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।*
*भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।*
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*6 नवंबर 2025 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
*याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 20,*
चंद्रमाह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *प्रतिपदा दिन में 4:55 तक उपरांत द्वितीया*
नक्षत्र :- भरणी दिन में 8:42 तक उपरांत कृतिका,
योग:- व्यतिपात दिन 9:54 तक उपरांत वरीयान,
करण:- कौलव एवं तैतिल,
सूर्योदय :- प्रातः 06:31
सूर्यास्त : संध्या 05:29
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *दिवा 2:17 यावत मेष राशौ उपरांत वृष राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
*वृश्चिके भौम बुद्धश्चैव:,
कर्के देव वृहस्पति।*
तुलायां स्थित भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
🙏🙏🙏🙏🙏
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त:-*

*आज से अगहन व्रत मे प्रातः स्नान पूर्वक विष्णुसहस्त्र नाम और श्री सूक्त पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मंत्र का जप, श्री शिव पार्वती पूजन, अभिषेक, एवं महामृत्युंजय जप, उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति सन्तान, सर्वत्र विजय, सर्व सिद्धि एवं शिव-विष्णु भक्ति दायक होगा।*
*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशि फल:-*
🐏मेष
सुख के साधनों पर व्यय होगा। आराकाशा के अनुसार मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।
🐂वृष
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। आराकाशा के अनुसार पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
👫मिथुन
सुख के साधन जुटेंगे। आराकाशा के अनुसार मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।
🦀कर्क
किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। आराकाशा के अनुसार स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
🐅सिंह
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आराकाशा के अनुसार पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।
🙍♀️कन्या
शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। आराकाशा के अनुसार स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।
⚖️तुला
वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। आराकाशा के अनुसार धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे।
*🦂वृश्चिक*
दुश्मनों से सावधान रहें। आराकाशा के अनुसार वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏹धनु
किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। आराकाशा के अनुसार सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🐊मकर
अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आराकाशा के अनुसार अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
🍯कुंभ
कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। आराकाशा के अनुसार व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🐟मीन
आज अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। आराकाशा के अनुसार किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर मिलेंगे।
*हे” श्री हरि विष्णु, माता महालक्ष्मी, श्री गणेश, पार्वती एवं महादेव आप सब मेरे विशेष प्रार्थना से मेरे सभी अपनों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।” आज के मार्गशीर्ष व्रत पूजन से मेरे सभी अपनों को उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति संतान, नौकरी आजीविका, पद प्रतिष्ठा, ऋण रोग शोक से मुक्ति और सर्व मनोकामना पूर्णता प्रदान करें। हम सबके सपरिवार में अटूट प्रेम पवित्र समर्पण, अनुपम साफल्यता बनाए रखें। सबके ऊपर श्री हरि विष्णु के साथ माता महालक्ष्मी के निरंतर शुभद आशीष के लिये मेरी विनम्र प्रार्थना….*
*!!शास्त्र संग्रह!!*
*आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*वाट्सअप से हर समय आपके सेवा में आपके साथ:-*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*
षाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*वाट्सअप से हर समय आपके सेवा में आपके साथ:-*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

