Sat. Dec 6th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के नेता मोहम्मद अफताब आलम का निधन

काठमांडू, कार्त्तिक २२ – पूर्वमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के नेता मोहम्मद अफताब आलम का निधन हो गया है । पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से उनका इलाज काठमांडू   मेडिकल कॉलेज (केएमसी)में किया जा रहा था । इलाज के ही क्रम में बीति रात २ बजे के करीब उनका निधन हो गया । अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को गृह जिला रौतहट ले जाया गया है ।
किडनी फेल होने के बाद उनका डायलोसिस किया जा रहा था । गत जेठ में नक्खु कारागार से निकलने के बाद ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया था । २०६४ चैत २७ गते संविधानसभा चुनाव की अगली रात बम विष्फोट की घटना में घायल हुए लोगों को जिंदा इटाभट्टा में जलाए जाने का उनपर आरोप लगाया गया था । उसी मुद्दे में उन्हें जिला अदालत रौतहट ने दोषी करार करते हुए जन्मकैद की सजा सुनाई थी । उच्च अदालत वीरगंज द्वारा जिला के फैसले को बदलने के बाद वे मुक्त हुए थे ।
आलम विसं २०५१ के उपनिर्वाचन में पहली बार संसदीय चुनाव में विजयी हुए थे । विजयी होने के बाद विसं २०५४ में श्रम राज्यमंत्री और २०५५ में वन राज्यमंत्री भ ीबने थे ।
आलम २०५६ साल के संसदीय निर्वाचन और विसं २०६४ को पहले संविधानसभा निर्वाचन में भी निर्वाचित हुए थे । उसके बाद वो भूमि सुधारमंत्री और श्रम तथा यातायात मंत्री भी बने ।आलम विसं २०६७ के पार्टी के १२वें महाधिवेशन में कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य निर्वाचित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *