Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामाजिक संजाल पर बस्नेत और गुरुङ बीच नोकझोंक

 

काठमांडू, कार्त्तिक २३ – नेकपा (एमाले)के नेता महेश बस्नेत और हामी नेपाल नामक गैर सरकारी संस्था के संयोजक सुधन गुरुङ के बीच सवाल जवाब हुआ है । शनिवार (कात्तिक २२) की शाम सामाजिक संजाल में उन दोनों के बीच नोकझोंक हुई है ।
बस्नेत ने शनिवार को ही हुई राष्ट्रीय युवा संघ नेपाल के पदाधिकारियों की बैठक में गुरुङ के नागरिकता के विषय को लेकर सरकार से मांग की कि वे एक सप्ताह के भीतर सत्यतथ्य सार्वजनिक करें । बस्नेत ने फेसबुक में लिखा है कि “…यदि सरकार ने समय में स्पष्ट नहीं किया तो युवासंघ स्वयं इसकी छानबीन कर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढाएगा, यह निर्णय देशप्रेम का उदाहरण है,”

यह भी पढें   नेपाल में भारी बारिश का कहर: बागलुङ में भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, तनहुँ में 24 घर क्षतिग्रस्त

उन्होंने शनिवार की शाम ६ः४२ में एक पोष्ट शेयर किया जिसमें लिखा कि ‘जेन जी’ आन्दोलन के नाम पर जो हिंसा की गई और जो कुछ विध्वंस हुआ उसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को कानूनी दायरे में लाया जाए । उन्होंने लिखा कि ये संघ की सही माग और आवश्यक कदम है ।
उनके इस पोष्ट में ही गुरुङ ने जबाव दिया । उन्होंने शुरु में ‘थैंक्यू माई डिएर महेश ब्रो’ लिखा । इसके बाद उन्होंने लिखा कि यदि मेरे १० पुश्तों की नागरिकता निकल जाएगी तब मैं अपनी नागरिकता बस्नेत के माथे पर चिपका दूँगा । उन्होंने रात के ८ः५० बजे यह प्रतिक्रिया पोस्ट की थी । गुरुङ ने अपनी यही प्रतिक्रिया फेसबुक पोस्ट में भी शेयर किया है ।
गुरुङ को ‘जेन जी’ अभियन्ता के रूप में देखा जा रहा है । वो स्वयं को लेक कहते हैं कि मैं जेन जी नहीं हूँ । लेकिन उन्होंने जेन जी को सहयोग किया है, मार्गदर्शन किया है और अन्तरिम सरकार गठन, संचालन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाह की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com