Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रासायनिक उर्वरक वितरण सम्बन्धी तीन सुत्रिय निर्णय

 


देशबन्धु यादव , नवलपरासी। किसानों के लिए रासायनिक उर्वरक सहज आपूर्ति तथा वितरण प्रकृया सम्बन्धी सभी सात पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कृषि शाखा प्रमुखो का छलफल जिला समन्वय समिति नवलपरासी (पश्चिम) के प्रमुख भगौती यादव के अध्यक्षता में तीन सुत्रिय निर्णय किया गया।
रासायनिक उर्वरक/खाद का सहज वितरण और मांग अनुसार उपलब्ध कराने के लिए जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव के अध्यक्षता में तीन सुत्रिय निर्णय किया गया जिसमें कृषि भू-उपयोग क्षेत्रफल अद्य्यावधिक , बफर स्टॉक का उर्वरक वितरण सम्बन्धी और उर्वरक वितरण कर्ता/सहकारी समितियों का अनुगमन सम्बन्धी निर्णय किया गया।
इस मौके पर सरावल गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाड़ी चौधरी , बर्दघाट नगरपालिका के उपमेयर रुद्र प्रकाश उपाध्याय , सूनवल नगरपालिका के उपमेयर सुर्य प्रसाद दुबे , पाल्हीनन्दन गांव पालिका के उपाध्यक्ष फातुमा अंसारी , सुस्ता गांव पालिका के उपाध्यक्ष गीता चौधरी , प्रतापपुर गांव पालिका के उपाध्यक्ष मानकुमारी चौधरी , कृषि सामग्री कम्पनी लिमिटेड नवलपरासी के प्रमुख तारा प्रसाद खनाल , कृषि ज्ञान केन्द्र के प्रमुख डा.रविन्द्रनाथ चौबे , बर्दघाट कृषि शाखा प्रमुख नवीन ढकाल , पाल्हीनन्दन गांव पालिका कृषि शाखा प्रमुख विश्वनाथ यादव , प्रतापपुर गांव पालिका कृषि शाखा प्रमुख पशुपतिनाथ चौधरी , सरावल गांव पालिका कृषि शाखा प्रमुख कविता कार्की , रामग्राम नगरपालिका कृषि शाखा अधिकृत किरण कुमार गुप्ता , सुनवल नगरपालिका कृषि शाखा अधिकृत पुण्य अर्याल और सुस्ता गांव पालिका कृषि शाखा प्रमुख चन्द्रकान्त भुज समेत के उपस्थिति रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com