मधेश प्रदेश कार्यालय द्वारा सोनल का इस्तीफा स्वीकार
काठमांडू, कार्त्तिक २३ – मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री जितेन्द्र प्रसाद सोनार ‘सोनल’ ने कल (शनिवार) प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी के समक्ष अपना इस्तीफा सौंप दिया । उनके द्वारा दिए गए इस्तीफा को स्वीकृत कर लिया गया है । मधेश प्रदेश कार्यालय द्वारा इस्तीफा स्वीकार करने को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है ।
शनिबार (कात्तिक २२) प्रदेश प्रमुख के कार्यालय द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि “…नेपाल के संविधान की धारा १६९ उपधारा (१) के खण्ड (क) अनुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सोनल का इस्तीफा आज तारीख २०८२ साल कात्तिक २२ गते प्रदेश प्रमुख ने स्वीकृत कर लिया है ।”
प्रदेश प्रमुख कार्यालय के निमित्त सचिव शत्रुधन यादव द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख किया है कि ‘नेपाल के संविधान की धारा १६९ के उपधारा (३) अनुसार जबतक कोई दूसरी व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक मौजूद मन्त्रिपरिषद को ही प्रदेश के मन्त्रिपरिषद् का कार्यभार संभालने का निर्देशन दिया गया है ।’


