प्रसाई पहुँचे सुकुम्बासी बस्ती कहा… बालेन शाह के विरुद्ध उनकी लड़ाई में करेंगे सहयोग
काठमांडू, कार्त्तिक २३ – व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं आज (रविवार) काठमांडू के मनोहरा सुकुम्बासी बस्ती में पहुँचे । उन्होंने सुकुम्बासियों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि काठमांंडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह के विरुद्ध उनकी लड़ाई में प्रसाईं सहयोग करेंगे ।
महानगर ने सुकुम्बासियों को एक सप्ताह के भीतर बस्ती खाली करने का अल्टिमेटम दिया था । अल्टिमेटम का आज अंतिम दिन होने की वजह से प्रसाईं आज बस्ती पहुँचे और कहा कि वे बस्तीवालों के समर्थन में हैं । वहाँ भी उन्होंने मंसिर ७ गते से शुरु करने जा रहे अपने अभियान में सहयोग करने के लिए सभी से आग्रह किया है । इतना ही नहीं प्रसाईं ने वही से सभी पार्टी और बालेन साह को चुनौती भी दी है । साथ ही बालेन पर यह आरोप भी लगाया है कि उन्होंने विक्टर पौडेल के साथ मिलकर बब्लु गुप्ता को मंत्री बनाने के लिए २ करोड रुपये लिए हैं ।
उन्होंने कहा कि जैसे सभी दल सुकुम्बासियों को अपने वोट बैंक के रुप में प्रयोग करते हैं उस तरह वे उनका प्रयोग नहीं करेंगे । उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वो वोट नहीं मांगेंगे वरन सभी को पक्का घर दिलाने में मदद करेंगे ।


