कक्षा १२ की पूरक परीक्षा के परिणाम प्रकाशित
काठमांडू, कार्त्तिक २३ – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा १२ की पूरक परीक्षा के परिणाम प्रकाशित कर दिए हैं । बोर्ड के अनुसार पूरक परीक्षा में ७३.४१ प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।
गत आश्विन ७ और ८ गते को हुई परीक्षा में १ लाख ४ हजार २६ विद्यार्थियों ने भाग लिया था । जिसमें ७६ हजार ३ सौ ६७ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं । ४ की परीक्षाफल रद्द कर दी गई है । गत ११ सावन मं प्रकाशित हुए नियमित नतीजे में ६१.१७ विद्यार्थी ग्रेडेड हुए थे । रिजल्ट देखने के लिए नेपाल टेलिकम के १६०० पर एसएमएस भेजना होगा ।


