एनपीएल – सुदूरपश्चिम ने काठमांडू को २९ रन से किया पराजित
काठमांडू, मंसिर ३ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) – २ के आज के खेल में गत वर्ष के उपविजेता सुदूरपश्चिम रोयल्स ने काठमांडू को पराजित कर दिया है । इस संस्करण में अपने पहले खेल में सुदूरपश्चिम ने काठमांडू को २९ रन से पराजित किया है ।
पहले खेल में गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स को पराजित करने वाली काठमांडू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी । करण केसी ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए थे । लेकिन सुदूरपश्चिम ने आज अपना अलग ही खेल दिखाया । लगातार विकेट गिरे, सुदूरपश्चिम ने २७ रन में चार विकेट खो दिए थे । ५२ रन में उसका पाँचवां विकेट गिर गया । ७२ रन में छठां विकेट गिरा । लेकिन ऑलराउंडर हर्मित सिंह ने उत्कृष्ट अर्धशतक बनाए जिसकी मदद से सुदूर ने १४७ रन बनाए ।
१४८ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए काठमांडू ने भी अच्छी शुरुआत नहीं की । १८ रन में पहला विकेट गिरा । एक समय तो काठमांडू के ९६ रन में ६ विकेट गिर चुके थे । हर्मित, स्कट कुगलेइन और हेमन्त धामी ने दो दो विकेट लिए । कल यानी ४ गते लुम्बिनी लायन्स और चितवन राइनोज बीच मुकाबला होगा । लुम्बिनी इस संस्करण का पहला मैच खेलेगी । चितवन ने पहले खेल में कर्णाली याक्स को पराजित किया था ।


