एनपीएल – सुदूरपश्चिम रोयल्स ने लगातार दूसरी जीत
काठमांडू, मंसिर ५– एनपीएल के आज के खेल में सुदूरपश्चिम रोयल्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है । आज के खेल में सुदूरपश्चिम ने पोखरा को १८ रन से पराजित किया है । सुदूरपश्चिम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १९३ रन बनाए । १९४ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पोखरा ने २० ओवर में ९ विकेट खोकर १७५ रन बनाए । सुदूरपश्चिम की ये दो खेल में दूसरी जीत है तो वहीं पोखरा को दोनों खेल में हार का सामना करना पड़ा है ।
पोखरा के लिए कप्तान कुशल भुर्तेल ने अर्धशतक बनाया लेकिन वो टीम को हारने से नहीं बचा पाए । जिमी नीशम ने ४५ रन तथा डान डौथवेट ने विस्फोटक ३७ रन बनाए ।
सुदूरपश्चिम के लिए हर्मीत सिंह ने २ विकेट लिए । स्कट कुग्लेइन, दीपेन्द्र सिंह ऐरी, इशान पाण्डे, हेमन्त धामी नरेन साउद और अविनाश बोहरा ने १–१ विकेट लिए । त्यसअघि
आज के खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदूरपश्चिम २० ओवर में ७ विकेट खोकर १९३ रन बनाकर पोखरा को १९४ रन का लक्ष्य दिया ।
सुदूरपश्चिम के लिए जोश ब्राउन ने सर्वाधिक ६८ रन बनाए । ३५ गेंद में उन्होंने ६ चौका और ५ छक्का मारे । विनोद भंडारी ने ४२ गेंद में ४३ रन बनाए । पोखरा के जिमी नीशम ने ३ विकेट लिए ,डान डौथवेट और आकाश चन्द ने २–२ विकेट लिए ।


