Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरूण शंकर प्रसाद को पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री बनने पर जनकपुरधाम में खुशी का माहौल

 
अरूण शंकर प्रसाद को पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री बनने पर जनकपुरधाम में खुशी का माहौल

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन तथा संस्कृति विभाग के मंत्री बनने पर उनके ससुराल महोतरी जिला के खुट्टा पिपराढी में खुशी है।उनके दामाद तथा बहन के घर में प्रसन्नता तो है ही। आम जनकपुर धाम वासियों में भी खुशी है। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी भी पर्यटन मंत्री बनने पर बधाई दी है। पर्यटन मंत्री से रामाकालीन फूलहर, विश्वामित्र आश्रम बिसौल को सौन्दर्यीकरण के लिए पहल करने की बात कही है।मेयर ने पंद्रह कोशी परिक्रमा के खौना गांव संकीर्ण रास्ते को चौड़ीकरण करने की मांग की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *