Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर : संगीतमय श्री रामकथा के शुभ अवसर पर निकला कलश यात्रा 

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा, 22 नवंबर ।विराटनगर में नौ दिवसीय  संगीतमय श्री राम कथा के शुभ अवसर पर  शनिवार के सुबह श्री हरि सत्संग समिति नेपाल के बैनर कलश यात्रा निकाला गया । तिनपैनी के राधाकृष्ण मंदिर से गाजा बाजा के साथ निकला कलश यात्रा सत्यनारायण मंदिर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा । इस दौरान रामभक्तो में गजब का उत्साह देखा गया । महिलाए का उत्साह देखते बन रहा था । कलश यात्रा में आयोजक
श्रीहरि सत्संग समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद्र सरल , विराटनगर चैप्टर के अध्यक्ष घनश्याम काबरा आदि समिति के लोग सक्रिय दिखे । कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महेश कुमार स्वर्णकार ने बताया कलश यात्रा में पतंजलि योग समिति ,ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र और मारवाडी समाज के विभिन्न महिला समिति के सदस्यगण शामिल थे । नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा संचालन के लिए बने 21 सदस्यीय समिति के लोग भी कलश यात्रा में शामिल हो कार्यक्रम को सफल बनाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *