Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे अभिनेता धर्मेंद्र

 


काठमांडू, मंसिर ८ – बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है । विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया । ३१ अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था । लेकिन १२ नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया । उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था ।
धर्मेंद्र का जन्म ८ दिसंबर १९३५ को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था । ६५ साल के करियर में ३०० से ज्यादा फिल्मों में काम किया ।. धर्मेंद्र ने १९६० में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया था और १९६० के दशक में पॉपुलर हो गए । उनका आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर और आए दिन बहार के ने उन्हें इस दशक में रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई. वहीं उन्हें ही मैन का दर्जा दिया गया, जो आज भी कायम है. उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं । धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं । हाल ही में वो शाहिद कपूर–कृति सेनन की फिल्म ’तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब वो जल्द ही अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” में दिखेंगे, जो २५ दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *