विवाह पंचमी के अवसर पर जानकी माता को चढाया गया 111मीटर की चुनरी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर जानकी मंदिर में 111मीटर का चुनरी चढाया। अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ ने उक्त चुनरी प्रदान की हैं। सीताराम गौशाला के अध्यक्ष मनोज कुमार रूंगठा की अगुवाई में गाजा बाजा के साथ निकली चुनरी को सैकड़ों लोगों के सहयोग सेजानकी मंदिर ले जाया, तथा जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव को गर्भ गृह में सौंपा गया। इस दौरान मारबाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, उद्योगपति तथा समाजसेवी ओम सर्राफ,सोहन लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।


