काठमांडू गोर्खाज ने किया लुम्बिनी लायन्स को २२ रन से पराजित
काठमांडू, मंसिर ९ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में काठमांडू गोर्खाज ने लुम्बिनी लायन्स को २२ रन से पराजित कर दिया है । त्रिवि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार हुए खेल में १५८ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लुम्बिनी ने १९.१ ओवर में १३५ रन में ऑलआउट हुए ।
लुम्बिनी के लिए शेर मल्ल ने सर्वाधिक २७, जेजे स्मिथ ने २५ और डार्सी शर्ट ने २२ रन बनाए । काठमांडू के लिए मिलिन्द कुमार और जेहार्ड इरास्मस ने २–२ तथा करण केसी, राशिद खान, साहाब आलम और सन्ंतोष यादव ने १–१ विकेट लिए ।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए काठमांडू ने पूरे ओवर खेलकर ८ विकेट खोकर १५७ रन बनाए । काठमांडू के लिए कप्तान करण केसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उन्होंने ११ गेंदों में १ चौका और ४ छक्कें की मदद से ३४ रन बनाए ।
ओपनर आकाश त्रिपाठी ने ३२ तथा संतोष यादव ने २६ रन का योगदान दिया । जेहार्ड इरास्मस ने १७ रन बनाए । राशिद खान ने १४ रन बनाए । ओपनर बेन चाल्र्सवर्थ गोल्डेन डक आउट हुए । लुम्बिनी के लिए कप्तान रोहित कुमार पौडेल, गुल्बादिन नाइब, रुबेन ट्रम्पलम्यान और शेर मल्ल ने दो–दो विकेट लिए ।





