Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महान्यायाधिवक्ता और प्रधानमंत्री के प्रमुख स्वकीय सचिव के इस्तीफें की मांग

काठमांडू, मंसिर ९ –
कर्णाली जेन जी ने महान्यायाधिवक्ता और प्रधानमंत्री के प्रमुख स्वकीय सचिव के इस्तीफें की मांग की है । उक्त समूह ने आज सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री के सचिवालय को अलग अलग पत्र देते हुए दोनों के इस्तीफें की मांग की है ।
इस समूह में हामी नेपाल नामक गैर सरकारी संस्था के संयोजक सुधन गुरुङ के ही ’द कॉउंसिल ऑफ जेन जी’ के कर्णाली प्रदेश संयोजक सुप्रिया राज्यलक्ष्मी शाही भी हैं । इस समूह ने सोमवार प्रधानंमंत्री से मिलने का समय मांगी थी लेकिन समय नहीं दिए जाने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय मे हो हल्ला किया था । इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा सतर्कता बढा दी थी । उनलोगों को सचिवालय ने आज ४ बजे का समय दिया था । लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई जिसके बाद ही उनलोगों ने सचिवलाय को पत्र सौप दिया है ।
डिम्ब तस्करी प्रकरण में मुद्दा नहीं चलाने का निर्णय करने के बाद महान्यायाधिवक्ता सविता बराल भण्डारी विवादों में घिर गई है । इस विषय में जेन जी समूह ने स्पष्टीकरण मांगा है और अगर इसमें सत्यता है तो उनके इस्तीफे की मांग की है ।
इसी तरह प्रधानमंत्री के स्वकीय सचिव को लेकर भी जेन जी ने स्पष्टीकरण मांगा है और उनके भी इस्तीफे की मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed