आजु मिथिला नगरिया निहाल हे सखी।चारो दुल्हा मे बड़का कमाल हे सखीके
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मंगलवार को जानकी मंदिर मेंमिथिला बिधि बिधान से राम चारो भाई तथा सीता चारो बहन की शादी धूमधाम से संपन्न हुयी। राजा जनक की भूमिका में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव ने निभायी। विवाह की शुरुआत दुल्हा के परीक्षण से हुआ।लगन बट्टी,अठौगर,समधि मिलन सहित सभी बिधि मिथिला रीति रिवाज से संपन्न हुयी। उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने भाई का भूमिका निभायी।विवाह पंचमी महोत्सव में कुमार यादव, मंत्री लखन दास,कंचन बिच्छा, भारतीय बाणिज्य महादूतावास के बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा, मटियानी के उत्तराधिकारी महंत डॉ.रवीन्द्र दास बैष्णव मेयर मनोज कुमार साह, धनुषा के सीडीओ,एस.पी.सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। गायिका पूनम मिश्रा,सोनी चौधरी, कामिनी झा, निकुंज मंजरी चंचला ने विवाह से संबंधित गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।







