Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईश्वर पोखरेल ने की एमाले अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा

 

काठमांडू, मंसिर ९ –  नेकपा एमाले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल ने ११वें महाधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी देने की घोषणा की है । मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने पार्टी पुनर्गठन और रुपांतरण के उद्देश्य सहित अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी घोषणा करने की जानकारी दी है ।
उन्होंने विज्ञप्ति में कहा है कि ‘पार्टी के कॉमरेडों की योग्यता, क्षमता और रुचि अनुसार मैं जिम्मेदारी प्रदान करते हुए सामूहिक नेतृत्व और पहल के माध्यम से नेकपा (एमाले) को निर्णायक राष्ट्रीय शक्ति के रुप में विकसित करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ ।
उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि पार्टी अध्यक्ष कॉमरेड केपी शर्मा ओली नेतृत्व हस्तांतरण में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के संबंध में उन्होंने जो सिद्धांत रखे हैं उनका सम्मान करेंगे । अभिभावकीय भूमिका द्वारा सहज निकास के लिए पार्टी अध्यक्ष कॉमेरड से अनुरोध करता हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *