एनपीएल – आज विराटनगर और चितवन बीच मुकाबला
काठमांडू, मंसिर १० – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)में आज अपराजित विराटनगर किंग्स और चितवन राइनोज बीच मुकाबला होगा । संदीप लामिछाने की कप्तानी में विराटनगर ने इससे पहले लगातार तीन खेल में जीत हासिल की है और अंक तालिका में दूसरे स्थान में है । दो खेल खेलकर चितवन ने दो अंक जोडे हैं और अंक तालिका में चितवन चौथे स्थान में है ।
विराटनगर ने पहले खेल में पोखरा एवेंजर्स से को हराया था । दूसरे खेल में काठमाण्डू गोर्खाज को हराया और तीसरे खेल में गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स को हराया । विराटनगर आज भी यही चाहेगी कि इसे वो बरकरार रख सकें । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में होने जा रहे आज का खेल अपराह्न ४ बजे से शुरु होगा ।



