नेपाली काँग्रेस के विशेष महाधिवेशन के पक्षधरों द्वारा काठमांडू में विशेष सभा
काठमांडू, मंसिर १० – नेपाली काँग्रेस के विशेष महाधिवेशन के पक्षधरों द्वारा आज काठमांडू में विशेष सभा आयोजन की गई है । आज (बुधवार) १ बजे के बाद राष्ट्रीय सभा गृह भृकुटीमण्डप में होने जा रही है । ये जानकारी नेता गुरुराज घिमिरे ने दी है ।
आज की इस सभा में भाग लेने के लिए न केवल काठमांडू के वरन बाहर से भी सौ से ज्यादा नेता कार्यकर्ता आ रहे हैं । जेन जी आन्दोलन के तुरंत बाद ही पार्टी में सुधार और पुनर्गठन करने, और इसके लिए चुनाव के पहले ही महाधिवेशन हो जानी चाहिए । इस तरह की मांग लोग बराबर करते आ रहे नेता तथा कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि नियमित महाधिवेशन नहीं हो पाएगी तो इसके बाद से वो विषेश महाधिवेशन करने की मांग कर रहे हैं ।
इन लोगों ने विशेष महाधिवेशन की मांग करते देशभर के ५४ प्रतिशत महाधिवेशन प्रतिनिधियो के हस्ताक्षर पार्टी के कार्यवहाक सभापति पूर्णवहादुर खड्का को आश्विन २८ गते को ही सौंप दिया था । काँग्रेस के विधान अनुसार यदि ४० प्रतिशत प्रतिनिधियों ने महाधिवेशन की मांग की है तो ३ महीने के भीतर विशेष महाधिवेशन बुलाने की व्यवस्था है । इस अनुसार आगामी पुष २८ के भीतर नियमित वा विशेष महाधिवेशन करने की वैधानिक बाध्यता में काँग्रेस है ।
कल कांग्रेस केन्द्रीय समिति बैठक होने जा रही है । इस बैठक से महाधिवेशन का निर्णय नहीं होने पर महाधिवेशन की माग करने वाले ही महाधिवेशन घोषणा करने का संदेश आज की सभा द्वारा देंगे ।


