Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर निकाला गया भव्य शोभायात्रा, फ़ोटो सहित

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के 6वें दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जानकी मंदिर से दिन दो बजे कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे बाजे केसाथ किशोरी जी(सीता)की डोला निकाला गया। सेना का बैंड,ढोल पिपही, शहनाई बाजा डोला में शामिल था।जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में निकली इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में साधु -संत , जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुर बृहत्तर विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, बार्ड अध्यक्ष मिथिलेश कर्ण सहित बड़ी संख्या मेंआम नागरिक डोला के साथ बारहवीघा (रंगभूमि)के लिए प्रस्थान किया। डोला को सुरक्षा कवच हिन्दू सेना के स्वयंसेवक संभाल रहे थे।ढाई बजे राम मंदिर से राम जी की डोला राम मंदिर के महंत राम गिरि तथा राम युवा कमिटी के पदाधिकारी,गुठी संस्थान कर्मचारी तथा सैकड़ों बाराती दर्जनों बाहन बारहवीघा (रंगभूमि) मैदान के लिए प्रस्थान किया।तीन बजे दोनो डोला को रंगभूमि मैदान में बनाये गये सुसज्जित मंच पर रखा गया। जहां किशोरी (सीता)की डोली तथा राम की डोली का स्वयंवर आयोजित किया गया।इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वृष्टि की गयी। स्वयंवर के बाद जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव तथा राम मंदिर के महंत ने समधि मिलन किए।इस अवसर पर हंसी मजाक तथा रंग अबीर का दौर चला। इस स्वयंवर कार्यक्रम को हजारो लोगो ने देखा। दोनो डोला बारहबीघा से जानकी मंदिर के लिए प्रस्थान किया।डोला के पीछे दर्जनों चारपहिया वाहन तथा गांव गांव से आए झांकी भी प्रस्थान किए। दोनो डोला रामानंद चौक,पिडारी चौक,मिल्स एरिया,भानु चौक,शिव चौक,राम चौक,सोनापट्टी होते हुए जानकी मंदिर पहुंचे। रास्ते में जगह- जगह महिलाओं ने छत से फूल अक्षत फेंककर डोला को स्वागत किया। रात में जानकी मंदिर के प्रांगण में बना सुसज्जित मंच पर राम सीता का विवाह आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढें   नेपाल के सात बंद सरकारी उद्योगों में से पाँच की संपत्ति और देनदारी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com