एनपीएल – आज दो खेल लुम्बिनी लायन्स और सुदूरपश्चिम रोयल्स तथा जनकपुर बोल्ट्स
काठमांडू, मंसिर ११ – राजधानी में जारी दूसरे संस्करण के नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के अन्तर्गत आज (गुरुवार) लुम्बिनी लायन्स और सुदूरपश्चिम रोयल्स तथा जनकपुर बोल्ट्स और पोखरा एवेंजर्स बीच मुकाबला होगा ।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज का पहला खेल सुबह ११ः४५ बजे और दूसरा खेल अपराह्न ४ बजे शुरु होगा ।
रोहित कुमार पौडेल की कप्तानी में लुम्बिनी ने आज सुदूरपश्चिम के साथ मुकाबले में उतरेगी ।
लुम्बिनी ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें अभी एक मैच ही जीत पाई है । लुम्बिनी अंक तालिका में छठें स्थान में है ।
वहीं दीपेन्द्रसिंह ऐरी की कप्तानी में सुदूरपश्चिम लगातार तीन जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर है । इस टीम ने ६ अंक प्राप्त किए है ।
अनिल शाह की कप्तानी में गत वर्ष के विजेता जनकपुर और कुशल भुर्तेल की कप्तानी में पोखरा आज मुकाबले में हैं । ये दोनों ही दो दो खेल में पराजित हो चुके हैं । इस्लिए आज का मैच दोनों जीतना चाहेंगे ।



