आज से १ सौ रुपये के नये नोट चलन में
काठमांडू, मंसिर ११ – नेपाल राष्ट्र बैंक ने १सौ रुपये का नया बैंक नोट प्रचलन में लाया है । बैंक ने एक सूचना जारी करते हुए जानकारी दी है कि आज से नए विशेषताओं के साथ नया नोट चलन में आ गया है ।
रुपये के आकार में कोई खास अंतर नहीं है । इसके आकार तथा रंग पहले जैसे ही हैं । नए नोट में प्रतिज्ञा मूलक वाक्यांश लिखे गए हैं । ‘नेपाल सरकार की गारंटी प्राप्त इस रुपये की भुक्तानी मांग करने पर नेपाल राष्ट्र बैंक से १०० रुपये तुरुंत प्राप्त होगा ।
नये नोट के बाएँ ओर सगरमाथा का चित्र और दाएँ ओर लालीगुराँस का पानी छाप (वार्टरमार्क) है । नोट के मध्य भाग में नेपाल का नक्शा, अशोक स्तम्भ का चित्र है ।
दृष्टिविहीन भी नोट को छुकर पहचान सके इसके लिए अशोक स्तम्भ के साथ ही एक काला उभरा हुआ बिन्दु रखा गया है । इसी तरह बाई ओर अण्डाकार आकृति के भीतर सिल्वर मेटालिक में मायादेवी का चित्र अंकित है । सुरक्षा के लिए नोट में २ मिमी चौडा सुरक्षा घागा रखा गया है जो सीधे देखने पर लाल और तिरछा देखने पर हरे रंग का दिखता है ।
नोट पर तत्कालीन गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी केहस्ताक्षर हैं और नीचे के भाग में बॉर्डर में नोट का सीरिज नंबर नेपाली में ‘वि.सं. २०८१’ लिखा गया है ।


