Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर बोल्ट्स को जीतने के लिए १५६ रन लक्ष्य

काठमांडू, मंसिर ११ – एनपीएल में आज पोखरा एवेंजर्स ने जनकपुर बोल्ट्स को जीतने के लिए १५६ रन लक्ष्य दिया है । आज कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पोखरा की टीम ने पूरा ओवर खेलकर ६ विकेट खोकर १५५ रन बनाए ।
पोखरा के लिए सुमित वर्मा न अर्धशतकीय पारी खेली । उन्होंने २९ गेंद में २ चौके और ४ छक्के की मदद से ५० रन बनाए । सुमित का साथ देने वाले तीर्थराज दास ने २९ रन बनाए ।
आज दोनों ओपनर ने खेल की अच्छी शुरुआत की । दिनेश खरेल ने ३८ रन । तो दूसरे ओपनर एडम रोसिङटन ने २४ रन । पहली विकेट के लिए ६१ रन की साझेदारी हुई ।
कप्तान कुशल भुर्तेल गोल्डेन डकआउट हुए । जिम्मी निसम १ रन में ही आउट हो गए ।
जनकपुर के संजय कृष्णमूर्ति ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए । कप्तान अनिल साह और ललित राजवंशी ने एक–एक विकेट लिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed