Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महन्थ ठाकुर और प्रधानमंत्री कार्की बीच हुई मुलाकात

 

काठमांडू, मंसिर ११ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर बीच आज मुलाकात हुई है । प्रधानमंत्री कार्की से मिलने के लिए अध्यक्ष ठाकुर आज प्रधानमंत्री तथा मन्त्रिपरिषद के कार्यालय, सिंहदरवार पहुँचे । प्रधानमंत्री कार्की ने अध्यक्ष ठाकुर से आग्रह किया कि वे आगामी फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधि सभा के चुनावके लिए सहज वातावरण बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं । अध्यक्ष ठाकुर ने कार्की को यह जानकारी दी वो चुनाव में जाने के लिए तैयार हैं और संभावित गठबंधन के विषय में चर्चा चल रही है ।
ठाकुर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ‘हम स्पष्ट हैं । चुनाव में भाग लेना होगा, और लेंगे ही । एकमात्र चुनाव ही अभी का निकास है ।’ उन्होंने प्रधानमंत्री ने यह आग्रह किया कि तराई–मधेश में विकास हो सकें ऐसे कुछ महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को सरकार गति दे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *