Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल –जनकपुर की लगातार तीसरी हार

 

काठमांडू, मंसिर ११ – सुमित वर्मा और विपिन खत्री की उत्कृष्ट प्रदर्शन की मदद से पोखरा एवेंजर्स ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपिएल) में अपनी पहली जीत दर्ज की है । आज कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में सम्पन्न खेल में पोखरा ने गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स को २५ रन से पराजित किया है ।
इस प्रतियोगिता में जनकपुर की यह लगातार तीसरी हार है । इससे पहले जनकपुर काठमांडू और विराटनगर से पराजित हुई थी । पोखरा द्वारा दिए गए १५६ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जनकपुर बोल्ट्स ने निर्धारित २० ओवर में ८ विकेट खोकर १३० रन ही बना सकी ।
आज जनकपुर की शुरुआत बहुत ही खराब रही । जनकपुर ने आज ३७ रन में ही अपने ५ महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे । आज किसी भी बल्लेबाज ने अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया ।
ओपनर आसिफ शेख (०), शुभ कंसाकार (४), जान निकोल लोफ्टी–इटन (२) और कप्तान अनिल शाह (१) सस्ते में पेवेलियन लौट गए । माज सदाकत ने २० रन बनाए।
जनकपुर को सस्ते में समटने के लिए पोखरा के विपिन खत्री ने घातक गेंदबाजी की । उन्होंने ४ ओवर में १५ रन मात्र खचकर ४ विकेट लिए । इसी तरह बल्लेबाजी में अर्धशतक बनाने वाले सुमित वर्मा ने गेंदबाजी में भी ३ ओवर में १९ रन देकर २ विकेट लिए ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में नई कार्यशैली, पैनल राजनीति से दूरी और युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com