Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले के नेताओं ने कहा पार्टी चुनाव से नहीं भागेगी

 

काठमांडू, मंसिर ११ – नेकपा (एमाले)के नेताओं ने आज प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से मुलाकात की और इस मुलाकात के दौरान ही उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव से नहीं भागेगी । गुरुवार महासचिव शंकर पोखरेल, उपमहासचिव प्रदीप ज्ञवाली और नेता महेश बर्तौला ने बालुवाटार में प्रधानमंत्री से मुलाकात की । इस मुलाकात में उन्होंने बताया कि जेल से भागे हुए कैदियों, लूटे गए हथियारों के मुद्दों के कारण भयमुक्त चुनाव का वातावरण नहीं बन पा रहा है ।
बर्तौला ने बैठक के बाद कहा कि “लोकतांत्रिक मूल्य मान्यताओं को जीवन्त रखने के लिए लम्बे समय तक संघर्ष करने वाली पार्टी जनता के बीच में परीक्षण का कभी विरोध नहीं करेगी । हम विरोधी नहीं हैं । एमाले तो ऐसी पार्टी है जो ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच में जाना चाहती है ।”
उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि वे चुनाव के लिए वातावरण तलाश रहे हैं । उन्होंने कहा कि “हम चुनाव को सम्मान के साथ ग्रहण करते हैंं । अगर जनता हमें नेतृत्व की भूमिका देती है तो हम नेतृत्व करेंगे । ”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *