Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत मंडपम, नई दिल्ली में सीतामढ़ी की बेटी मोनी झा की शानदार प्रस्तुति

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 14-27 नवंबर, 2025 तक आयोजित 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair) में भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के उद्देश्य से भारत व्यापार संवर्द्धन संगठन (India Trade Promotion Organisation) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर 26 नवंबर को शाम 6 बजे से मुक्तांगन-1 में जगत जननी माता जानकी जी के प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी की बेटी लोक गायिका मोनी झा को गायन की प्रस्तुति के लिये आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढें   पोखरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर आए तेज बहाव में बहने से माँ और दो साल की बेटी की मौत

‘मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो’, ‘केवट ने कहा रघुराई से उतराई न लूँगा हे भगवन’, ‘सिया जी बनी दुल्हन दूल्हा बने हैं श्री राम’, ‘राम जी से पूछे जनकपुरी के नारी’, ‘नइहर के दुलरी हईं बड़ा सुकुमार हे पिया’, ‘झूलनी का रंग साँचा हमार पिया’ व ‘हम गुदरी पहिर रहि लेबै हमरा चाही नै रेशम के नुआ’ आदि हिन्दी भजन व मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को गाकर मोनी झा ने खूब समाँ बांधा व तालियाँ बटोरी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com