Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली ने हराया, डिफेंडिंग चैंपियन जनकपुर लीग से बाहर

 

काठमांडू, ७दिसम्बर ।  नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के लीग चरण में डिफेंडिंग चैंपियन जनकपुर बोल्ट्स का सफर समाप्त हो गया है। आखिरी मुकाबले में कर्णाली याक्स ने जनकपुर को 3 रन से हरा दिया।

कर्णाली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जवाब में जनकपुर की टीम 7 विकेट पर 126 रन बना सकी। संजय कृष्णमूर्ति के शानदार प्रदर्शन के बावजूद जनकपुर अंतिम ओवर में 14 रन नहीं बना सका और मैच हार गया।

यह भी पढें   वरिष्ठता बनाम कार्यक्षमता : क्या हमारी नागरिक चेतना चयनात्मक है ?

जनकपुर के दो प्रमुख खिलाड़ी मार्की आसिफ शेख और कप्तान अनिल साह शून्य पर आउट हो गए। कर्णाली की ओर से विलियम बोसिस्टो ने 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

इस हार के साथ जनकपुर 7 मैचों में 6 हार के साथ लीग टेबल में आखिरी (8वें) स्थान पर रहा, जबकि कर्णाली 2 जीत के साथ छठे स्थान पर रही। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *