Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इत्मिनान : मुनीष भाटिया 

इत्मिनान 
कोई गिला रहा नहीं,
न कोई शिकवा अब है।
ज़िंदगी में आए इत्मिनान तो
हो जाए गुम हर डर है।
जीना कठिन था सही,
पर हौसलों से राह बन गई।
थकी हुई रूह को भी
फिर से ऊर्जा मिल गई।
साँस अब बोझ नहीं,
ज़िंदगी अवसर नए बनाती है।
हर सुबह की धूप में उम्मीद
फिर से खिलखिलाती है।
दुनिया के रंग बहुत देखे,
हर रंग में स्याही थी।
जलती रूहों ने तपिश भी ली,
हर चाह आह से बंधी थी।
कब कौन अनजाना
सहारा बन जाए,
कौन अपना दगा दे जाए,
जीवन की राहें उलझी बड़ी।
उम्मीदें अब व्यर्थ सी हैं लगती,
न कोई अपना न कोई गैर।
मन शांत हो ग़र भीतर से
न रहती शिकायत न कोई वैर।
मुनीष भाटिया 
मोहाली 
7027120349 
munishbhatia122@gmail.com
मुनीष भाटिया
मोहाली
7027120349

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *