जेसीआई का 52वां राष्ट्रीय अधिवेशन जनकपुरधाम होगा आयोजित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जेसीआई का 52वां राष्ट्रीय अधिवेशन जनकपुरधाम में पुस 4से7तक जनकपुरधाम में आयोजित किया गया जायेगा।इस राष्ट्रीय अधिवेशन में 184शाखा के पदाधिकारी के अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि सहित 4हजार से अधिक प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सोमवार को उक्त जानकारी जेसीआई के जनकपुरधाम अध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने पत्रकार सम्मेलन दी है। इससे शहर को पर्यटन, व्यापार तथा स्थानीय अर्थ तंत्र में उल्लेखनीय प्रभाव होने की अपेक्षा किया है। तिरहुतिया गाछी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। पत्रकार सम्मेलन में राष्ट्रीय महाधिवेशन के प्रबंध निर्देशक तथा जनकपुरधाम के पूर्व अध्यक्ष सुधीर पंजियार, जेसीआई जनकपुरधाम केसलाहकार तथा जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार साह सहित कई लोग उपस्थित थे।

