Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश के विराटनगर में लगने जा रहा है विराट ट्रेड एक्सपो व्यापार मेला 

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा । आगामी पूस 9 गते से 19 गतें ( 24 दिसंबर से 3 जनवरी) तक विराटनगर वार्ड 1 शांतिचौक के समीप मोरंग व्यापार संघ के बैनर तले विराट ट्रेड एक्सपो 2025 व्यापार मेला लगने जा रहा है । सोमवार को संघ के कार्यालय सभागार में पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी गई । पत्रकार सम्मेलन में मोरंग व्यापार संघ का अध्यक्ष अनुपम राठी , एक्सपो संयोजक अमित शारडा ने बताया एक्सपो मेला में 230 स्टाल रहेंगे जिसमें नेपाल , भारत , बांग्लादेश , पाकिस्तान के उत्पादन सामग्री का प्रदर्शनी सहित बिक्री होगा । प्रदर्शनी में कला संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा , स्वास्थ्य  कृषिजन्य तथा औद्योगिक उत्पादन का बढ़ावा देना प्रचार प्रसार का मुख्य लक्ष्य है ।
एक्सपो में व्यापार के साथ साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रहेगा । मनोरंजन के लिए सेल्फी जोन ,किड्स जोन ,फीस तथा जलपरी टनेल का व्यवस्था रहेगा । एक्सपो में दो से ढाई लाख लोग अवलोकन करेंगे ऐसा आयोजक का दावा हैं । बता दे कि मोरंग व्यापार संघ कोशी महोत्सव 2053 , पूर्वांचल औद्योगिक व्यापार मेला 2057 , विराट महोत्सव 2062 , विराट महोत्सव 2070 , विराट ट्रेड एक्सपो 2075 , विराट ट्रेड एक्सपो 2078 तथा मोरंग व्यापार संघ एक्सपो 2080 का सफल आयोजन कर चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *