Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डडेलधुरा से अंतिम बार उम्मीदवारी देने की तैयारी में देउवा

 

काठमांडू, मंसिर २३ – फागुन २१ गते को होने वाले प्रतिनिधिसभा चुनाव में नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि वो डडेलधुरा से उम्मीदवारी देंगे। २०४८ साल से लेकर अभी तक हुए प्रतिनिधिसभा चुनाव में देउवा इसी क्षेत्र चुनाव लड़े हैं और जीतते भी रहे हैं । इसबार देउवा अंतिम बार के लिए उम्मीदवारी देने की तैयारी में हैं ।
कांग्रेस ने मंसिर १५ गते को ही अपने अधीनस्थ पार्टी कार्यालयों को परिपत्र जारी कर मंसिर मसान्त भीतर उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करने का निर्देशन दे दिया है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय के मुख्यसचिव कृष्णप्रसाद पौडेल द्वारा हस्ताक्षर कर भेजे गए परिपत्र में कहा गया है कि एक चुनाव क्षेत्र से दो पुरुष और एक महिला उम्मीदवारी के लिए सिफारिश करें ।
नेपाली कांग्रेस डडेलधुरा के सभापति भीमबहादुर साउद ने बताया कि कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता तथा वहाँ के नागरिकों की आकांक्षा है कि देउवा इस बार भी चुनाव वहीं से लड़ें । मीनबहादुर देउवा से मिले और उन्हें बताया कि ‘डडेलधुरा के पार्टी के साथियों और जनता की आकांक्षा है कि सभापति देउवा एक बार चुनाव वहाँ से लड़ें ।  वो सकारात्मक हैं ।’
उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीदवारी सिफारिश करने की तारीख मंसिर २४ गते को पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक होगी उसी बैठक में वो स्वयं सभापति देउवा के नाम की सिफारिश करने की तैयारी में हैं ।
इधर देउवा से जो कोई भी मिलने जा रहे हैं उन्हें वो कह रहे हैं कि जिलावासियों और पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की मांग है कि वो अंतिम बार चुनाव लड़े तो वो अंतिम बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं ।

यह भी पढें   गृह मंत्री ने बारा और पर्सा जिले के सीमावर्ती इलाकों का अचानक निरीक्षण किया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed